VIDEO: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत युवाओं की ओर से रक्तदान कर की गई। शिविर में 18 लोगों ने पंजीकरण कराने के बाद रक्तदान किया। आयोजक करन त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 20, 2026, 12:09 IST
VIDEO: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन #SubahSamachar
