VIDEO: नई नवेली दुल्हन हो गई लापता, पांच दिन पहले हुई थी शादी; तलाश में जुटा दूल्हा
आगरा के पिनाहट क्षेत्र में शादी के महज पांच दिन बाद एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति की सूचना पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश के थाना महुआ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 22 जुलाई को पिनाहट क्षेत्र के एक गांव से हुई थी। रविवार को वह पत्नी के साथ उसके मायके आ रहा था। आरोप है कि नंदगवा तिराहे के पास पत्नी वाहन से उतरकर कहीं चली गई। पति ने एक युवक पर विवाहिता को ले जाने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी ने बताया कि विवाहिता की तलाश की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 28, 2026, 14:01 IST
VIDEO: नई नवेली दुल्हन हो गई लापता, पांच दिन पहले हुई थी शादी; तलाश में जुटा दूल्हा #SubahSamachar
