VIDEO: मौलाना अरशद मदनी बोले- लोगों को मदरसे में बुलाएं, क्या पढ़ाया जाता है दिखाएं, जो प्रोपोगैंडा है उसे दूर करें

जमीयत उलेमा-ए-हिंद और जमीयत उलेमा उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में 'सांप्रदायिकता और नफरत के खिलाफ हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन' शुरू हो गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी कर रहे हैं। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह, वाराणसी के संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. डॉ. विश्वंभर नाथ मिश्र समेत विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, विधि विशेषज्ञ, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद हैं। सम्मेलन में वक्ता सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और संविधान के मूल्यों पर अपने विचार रख रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 18, 2026, 13:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: मौलाना अरशद मदनी बोले- लोगों को मदरसे में बुलाएं, क्या पढ़ाया जाता है दिखाएं, जो प्रोपोगैंडा है उसे दूर करें #SubahSamachar