Video: लखनऊ में विश्व एमएसएमई दिवस पर उद्योग संवाद कार्यक्रम आयोजित
गोमती नगर स्थित होटल रेनेसा में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की ओर से विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्यमियों, व्यापारियों और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित गुप्ता ने कहा कि एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र के उद्यमियों को तकनीकी नवाचार, डिजिटल प्लेटफॉर्म, वित्तीय सहायता और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। साथ ही उद्योगों के समक्ष आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और उद्योग संगठनों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी बल दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 12:42 IST
Video: लखनऊ में विश्व एमएसएमई दिवस पर उद्योग संवाद कार्यक्रम आयोजित #SubahSamachar
