Video: कायस्थ महासभा ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित नंदवटी पार्क, विराम खंड में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महासभा के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में लोगों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील भी की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 09:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: कायस्थ महासभा ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश #SubahSamachar