VIDEO: किसान की बेटी प्रीति यादव बनी उपनिरीक्षक, परिवार और गांव में खुशी का माहौल
लालगंज (रायबरेली)। विकासखंड क्षेत्र के पूरे अजमेर मजरे शोभवापुर गांव की रहने वाली किसान की बेटी प्रीति यादव का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर हुआ है। उनकी सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। प्रीति यादव साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बीच लगातार मेहनत की। इसी का परिणाम है कि उनका चयन उपनिरीक्षक पद पर हुआ। प्रीति ने बताया कि इस सफलता में परिवार का पूरा सहयोग मिला। घर के सभी सदस्यों ने हर कदम पर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रीति के पिता राधेश्याम यादव ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी थी। उसने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। चयन की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीण, रिश्तेदार और शुभचिंतक लगातार परिवार को बधाई दे रहे हैं। प्रीति यादव की सफलता सीमित संसाधनों में पढ़ाई करने वाली बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 18:25 IST
VIDEO: किसान की बेटी प्रीति यादव बनी उपनिरीक्षक, परिवार और गांव में खुशी का माहौल #SubahSamachar
