VIDEO: जुमन गुलजारे पंजतन की ओर से 'याद-ए-जनाब-ए-सकीना' का आयोजन

लखनऊ के हुसैनाबाद के छोटा इमामबाड़ा में अंजुमन गुलजारे पंजतन की ओर से 'याद-ए-जनाब-ए-सकीना' का आयोजन किया गया। मोहर्रम के अंतिम रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली से आए मौलाना नामदार अब्बास ने मजलिस को खिताब किया। उन्होंने कर्बला के मैदान से शाम के कैदखाने तक इमाम हुसैन की चार वर्षीय बेटी हजरत सकीना पर हुए जुल्मों और उनकी शहादत का दर्दनाक मंजर बयान किया। इसके बाद अजादारों को कैदखाना-ए-शाम की शबीह, हजरत अब्बास के अलम और अन्य पवित्र ताबूतों की जियारत कराई गई। विभिन्न अंजुमनों ने नौहाख्वानी व सीनाज़नी कर पुर्सा पेश किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों ने शिरकत की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 18:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: जुमन गुलजारे पंजतन की ओर से 'याद-ए-जनाब-ए-सकीना' का आयोजन #SubahSamachar