VIDEO: इंसुलेटर से फाल्ट होने से पेड़ में लगी आग, नवाबगंज की विद्युत सप्लाई बाधित

नवाबगंज, बहराइच। नवाबगंज नानपारा मार्ग पर रविवार साढ़े तीन बजे के करीब मथुरा पुल के पास यूकेलिप्टस के पेड़ से बंधे इंसुलेटर में फाल्ट हो जाने के कारण पेड़ धूं-धूं जलने लगा। मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया कुछ देर के लिए जब तक विद्युत सप्लाई बंद नहीं की गई अफरातफरी का माहौल बना रहा। दमकल कर्मियों के सहयोग से आग बुझाई गई। विद्युत तार के जलने से नवाबगंज नंदा गांव विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई बाधित हो गई। इस संबंध में अवरअभियंता नवाबगंज नंदा गांव विद्युत उपकेंद्र बृजेश गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची है सप्लाई शाम तक बहाल हो जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 18:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: इंसुलेटर से फाल्ट होने से पेड़ में लगी आग, नवाबगंज की विद्युत सप्लाई बाधित #SubahSamachar