Video: गोमती में डूबे दो युवकों का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, 16 गोताखोरों ने चलाया तलाशी अभियान
गोसाईंगंज के गौरिया खुर्द में गोमती नदी में डूबे जुहैब और हुसैन का दूसरे दिन बुधवार को भी पता नहीं चल सका। दोनों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम और 16 गोताखोरों ने अभियान चलाया। गौरिया खुर्द से तीरगांव, धौरहरा, सलेमपुर और जौरस तक नदी में तलाशी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुराना हैदरगंज निवासी फैसल कक्षा 10 का छात्र है। वह अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने के लिए गौरिया कला में अपने मौसा के घर रह रहा था। मंगलवार को उसके दोस्त जुहैब, हुसैन, जैत और रेहान उससे मिलने आए थे। उनके साथ कामरान भी था। इसके बाद सभी दिलशाद और इरशाद के साथ गोमती नदी पहुंचे। बताया गया कि सेल्फी लेने के लिए दिलशाद, जुहैब और हुसैन नाव पर चढ़े थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और तीनों नदी में कूद गए। जैत की मदद से दिलशाद नदी से बाहर निकल आया, लेकिन जुहैब और हुसैन डूब गए। गौरिया खुर्द निवासी समरपाल सिंह यादव के मुताबिक, मंगलवार शाम 7:50 बजे तक दोनों की तलाश की गई। अंधेरा होने और ठंड बढ़ने के कारण अभियान रोकना पड़ा। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि बुधवार को भी तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन दोनों युवकों का पता नहीं चल सका।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 05:38 IST
Video: गोमती में डूबे दो युवकों का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, 16 गोताखोरों ने चलाया तलाशी अभियान #SubahSamachar
