Video: गुडंबा में सेनेटरी स्टोर में भीषण आग, दमकल और एसडीआरएफ राहत कार्य में जुटी

लखनऊ में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को गुडंबा थाना क्षेत्र में जगरानी अस्पताल के बगल स्थित अवध सेनेटरी स्टोर में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कराया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 10:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: गुडंबा में सेनेटरी स्टोर में भीषण आग, दमकल और एसडीआरएफ राहत कार्य में जुटी #SubahSamachar