Video: भजन गायक लविश लव ने मां चिंतपूर्णी दरबार में टेका माथा, भेंटों से भक्तों को किया भावविभोर

प्रसिद्ध भजन गायक लविश लव ने शक्तिपीठ में पहुंचकर मां चिंतपूर्णी के चरणों में शीश नवाया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। लविश लव चिंतपूर्णी क्षेत्र में आयोजित एक भव्य जागरण में महामाई का गुणगान करने पहुंचे थे। जागरण से पूर्व उन्होंने मंदिर में पहुंचकर आरती में भाग लिया तथा माता रानी की भेंटें गाकर श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और उनके प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। लविश लव ने कहा कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में आकर उन्हें हमेशा आध्यात्मिक शांति और नई ऊर्जा का अनुभव होता है। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी महावीर कालिया तथा पुजारी रोहन कालिया भी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गूंजता रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 19:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: भजन गायक लविश लव ने मां चिंतपूर्णी दरबार में टेका माथा, भेंटों से भक्तों को किया भावविभोर #SubahSamachar