VIDEO: आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर पहुंची पुलिस, 10 मिनट तक ली तलाशी

राम मंदिर दानपेटिका प्रकरण में पुलिस को न्यायालय से आरोपी अविनाश शुक्ला की 13 घंटे की रिमांड मिली है। पुलिस ने 48 घंटे की रिमांड की मांग की थी, लेकिन न्यायालय ने 13 घंटे की अनुमति दी। शुक्रवार सुबह जिला कारागार से आरोपी को पुलिस लाइन स्थित जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां मेडिकल परीक्षण के बाद उससे लगातार पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में विवेचक आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी को उसकी निशानदेही पर कौशलपुरी स्थित श्याम साधनालय योग केंद्र के किराये के कमरे में लेकर पहुंची। एसओजी टीम भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने करीब 10 मिनट तक कमरे की गहन तलाशी लेकर दस्तावेजों व अन्य संभावित साक्ष्यों की पड़ताल की। इसके बाद टीम आरोपी को साथ लेकर आगे की कार्रवाई के लिए रवाना हो गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 17:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर पहुंची पुलिस, 10 मिनट तक ली तलाशी #SubahSamachar