नंगल के वरुण देव मंदिर में दो दिवसीय जोड़ मेला शुरू
नंगल के मोहल्ला राजनगर से गुजर रही श्री आंनदपुर साहिब हाईडल नहर के किनारे बने वरुण देव मन्दिर में दो दिवसीय वार्षिक जोड़ मेला आज ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों की धून पर धूमधाम से शुरू हुआ।इस मौके पर मन्दिर कमेटी को रंगीन रोशनियों से खूबसूरती से सजाया गया है। मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष दिलबाग परमार के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक आयोजन के शुरू होने से पहले मन्दिर कमेटी के सभी सदस्यों ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर पंजाब विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष राणा केपी सिंह की बेटी दिव्य कंबर भी विशेष तौर पर मौजूद रही। आयोजन के दौरान स्थानीय गायक पार्टियां भगवान वरुण देव जी के नाम का गुणगान कर संगतों को निहाल करेंगे तो वही रात के समय पंजाब के विभिन्न शहरों से आए मेहमान गायक प्रस्तुति देंगे। मन्दिर कमेटी की और से दोनों दिन विशाल लंगर का आयोजन होगा। रविवार को क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना को लेकर भगवान वरूण देव जी का बेड़ा छोडऩे की रस्म अदा की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 18, 2026, 13:38 IST
नंगल के वरुण देव मंदिर में दो दिवसीय जोड़ मेला शुरू #SubahSamachar
