VIDEO: इस विश्वविद्यालय ने देश को दिए तीन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति, बेहद खास है इतिहास; ऐसा रहा 100 साल का सफर
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने देश को तीन प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल दिए हैं। अभिनेता, शिक्षाविद, सेना के अधिकारी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समेत कई नामी हस्तियों ने यहां पढ़ाई की है। विश्वविद्यालय की स्थापना के 99 साल पूरे हो चुके हैं और 1 जुलाई को विश्वविद्यालय 100वें साल में प्रवेश कर गया। ऐसे में शताब्दी वर्ष समारोह बेहद यादगार और ऐतिहासिक होने वाला है। यहां के दो पूर्व छात्रों पूर्व प्रधानमंत्री चाैधरी चरण सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश का सर्वाेच्च सम्मान भारत रत्न मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को दूसरा सर्वाेच्च सम्मान पद्मविभूषण मिला। विश्वविद्यालय के कई पूर्व छात्रों को पद्मश्री मिल चुका है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 18:13 IST
VIDEO: इस विश्वविद्यालय ने देश को दिए तीन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति, बेहद खास है इतिहास; ऐसा रहा 100 साल का सफर #SubahSamachar
