Video: कुछ घंटों में ही ध्वस्त हो गया कल्हेल-बंजली-रैला सड़क पर लगाया डंगा
चुराह उपमंडल की कल्हेल-बंजली-रैला सड़क मार्ग पर थलान के कुठलु स्थान पर लोक निर्माण विभाग की ओर से शुक्रवार को लगाया गया डंगा देररात ध्वस्त हो गया। जानकारी के अनुसार इस स्थान पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन बाधित हो रहा था। बस योग्य सड़क को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने यहां डंगे का निर्माण कार्य किया था। ग्रामीणों का कहना है कि यहां क्रेट वर्क या कंक्रीट का पक्का डंगा लगाया जाए, ताकि सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहे और लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 11:28 IST
Video: कुछ घंटों में ही ध्वस्त हो गया कल्हेल-बंजली-रैला सड़क पर लगाया डंगा #SubahSamachar
