लकड़ी से बनाया गया तलवार का प्रतीक क्रेन से ले जा रहे थे, पुलिस ने किया सीज

गुलरिहा थाना क्षेत्र के चिलबिलवा गांव में मुहर्रम त्योहार के अवसर पर लकड़ी से बना तलवार का प्रतीक सुरक्षात्मक दृष्टि से पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव में ताजिया जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान कुछ लोग लकड़ी से बनाया गया तलवार का प्रतीक क्रेन के साथ जुलूस में शामिल करके चल रहे थे। इसकी सूचना थाना अध्यक्ष गुलरिहा को मिली , थाना अध्यक्ष और भटहट चौकी इंचार्ज मदन मोहन मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर क्रेन को कब्जे में लेकर सीज करते हुए। थाने में भेजवा दिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 13:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


लकड़ी से बनाया गया तलवार का प्रतीक क्रेन से ले जा रहे थे, पुलिस ने किया सीज #SubahSamachar