मौसम ही बेरुखी से लोगों की परेशानी बढ़ी
मौसम ही बेरुखी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आसमान में बादल छा रहे रहे हैं, लेकिन अभी तक तेज बारिश नहीं हुई है। जिससे लोग जहां उमस भरी गर्मी से बेहाल है वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। अस्पतालों में मौसमी बीमारियों से परेशान मरीज भी बढ़ गए है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दिन में तेज धूप निकली। इससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 16:28 IST
मौसम ही बेरुखी से लोगों की परेशानी बढ़ी #SubahSamachar
