प्रेमी से शादी की जिद को लेकर हाईटेंशन तार के टावर पर चढ़ी किशोरी ; video
मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के बेदौली गांव में प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर एक किशोरी हाईटेंशन तार के टावर पर चढ़ गई। जानकारी मिलने पर ग्रामीण पहुंचकर उसे समझाएं पर वह उतरने को राजी नहीं थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ढाई घंटे तक प्रयास के बाद उसे नीचे उतारा गया। गांव निवासी राहुल बिंद से शादी की जिद के लेकर सुबह साढ़े पांच बजे किशोरी गांव के हाई टेंशन तार के टावर पर चढ़ गई। जानकारी होने पर परिजन भी टावर के पास पहुंचे। परिजनों ने उसे उतरने को कहा पर वह शादी की जिद पर अड़ी रही। वह टावर पर और ऊपर जाने लगी। सूचना पर देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरसंडी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे ढाई घंटे मशक्कत के बाद किसी तरह किशोरी को मना कर नीचे उतर गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 12:50 IST
प्रेमी से शादी की जिद को लेकर हाईटेंशन तार के टावर पर चढ़ी किशोरी ; video #SubahSamachar
