मुहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस, 'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा सिकरीगंज
मुहर्रम पर रविवार को सिकरीगंज क्षेत्र में परंपरागत ढंग से ताजिया जुलूस निकाला गया। विभिन्न गांवों से निकले ताजिए जब सिकरीगंज पहुंचे तो पूरा क्षेत्र 'या हुसैन' की सदाओं से गूंज उठा। अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद कर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और पूरे आयोजन के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब, भाईचारे और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 13:04 IST
मुहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस, 'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा सिकरीगंज #SubahSamachar
