कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षक की गोली लगने से संदिग्ध मौत

कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षक की गोली लगने से संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रुद्रपुर भलुही स्थित विश्व शांति निकेतन महाविद्यालय में कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक का शव महाविद्यालय की सबसे ऊपरी छत पर मिला। वहीं, घटनास्थल से करीब 30 मीटर की दूरी पर छात्राएं और एक दाई रात में सो रही थीं। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक की पहचान कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम कुस्महा टोला बिरौली निवासी 25 वर्षीय अजय यादव पुत्र केशव यादव के रूप में हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 11:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षक की गोली लगने से संदिग्ध मौत #SubahSamachar