पंजाब में व्यापारी सुरक्षित नहीं, डर के माहौल में कर रहे कारोबार: सुखबीर बादल
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने वीरवार को बरनाला में विजन सुखबीर दा कार्यक्रम के तहत व्यापारियों के साथ विशेष बैठक की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में व्यापारी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और फिरौती तथा गोलीबारी की घटनाओं के कारण कारोबारियों में डर का माहौल है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यदि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनती है तो व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा करने के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि पंजाब छोड़कर दूसरे राज्यों में जा चुके कारोबारियों को वापस लाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में एसएसपी, डीएसपी और एसएचओ जैसे पुलिस अधिकारियों की तैनाती में भ्रष्टाचार होता है। इसके अलावा, विभिन्न विभागों के अधिकारियों पर व्यापारियों को परेशान करने के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 12:36 IST
पंजाब में व्यापारी सुरक्षित नहीं, डर के माहौल में कर रहे कारोबार: सुखबीर बादल #SubahSamachar
