प्रयागराज : करवा चौथ पर सुहागिनों के साथ युवतियों के लिए भी खास संयोग

करवा चौथ का व्रत आमतौर पर पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए रखा जाता है लेकिन इस बार पर्व का ज्योतिषीय पक्ष युवतियों के लिए भी खास बताया जा रहा है।ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 29 अक्तूबर को गुरु ग्रह की अनुकूल स्थिति के कारण पीली वस्तुओं का दान करना शुभ है। यह संयोग इतना अच्छा है कि जिन युवतियों के विवाह में बाधा आ रही है, वे इस दिन शादी की कामना से बृहस्पतिवार के व्रत का संकल्प ले सकती हैं। ग्रह नक्षत्रम ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय बताते हैं कि चंद्रोदय के समय वृष लग्न रहेगा और उसमें चंद्रमा उच्च राशि में रहेगा। चंद्रोदय के समय चंद्रमा की यह स्थिति व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए विशेष मंगलकारी होगी। संवाद 21 केले या बेसन के लड्डू का दान होगा लाभकारी ज्योतिषाचार्य गुंजन वार्ष्णेय बताती हैं कि इस बार करवा चौथ बृहस्पतिवार को होने के कारण देवगुरु बृहस्पति से जुड़ी पीली वस्तुओं के दान का विशेष महत्व है। महिलाएं 21 बेसन के लड्डू या 21 केले दान कर सकती हैं। सामर्थ्य के अनुसार अन्य पीली वस्तुएं भी दान की जा सकती हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 13:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्रयागराज : करवा चौथ पर सुहागिनों के साथ युवतियों के लिए भी खास संयोग #CityStates #Prayagraj #KarwaChauth2026 #KarwaChauth #KarwaChauthKabHai #SubahSamachar