पीएयू में सब-जूनियर लुधियाना जिला तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के स्विमिंग पूल में शनिवार को सब-जूनियर लुधियाना जिला तैराकी चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और क्लबों के उभरते तैराकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चैंपियनशिप के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्ग और स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के साथ-साथ उन्हें जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 13:29 IST
पीएयू में सब-जूनियर लुधियाना जिला तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन #SubahSamachar
