VIDEO: तेज रफ्तार कार पानी से भरे खेत में गिरी, नाबालिग चला रहे थे; बाल-बाल बची जान

मथुरा के नंदगांव–खायरा मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खेत में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शी नंदगांव निवासी फौजी राकेश चौधरी ने बताया कि कार को नाबालिग बच्चे चला रहे थे। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे खेत में जा घुसी। खेत में गिरते ही कार का शीशा टूट गया, जिससे वाहन में सवार दोनों बच्चे सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। बच्चों को खेत से बाहर निकालने में मदद की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 10:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: तेज रफ्तार कार पानी से भरे खेत में गिरी, नाबालिग चला रहे थे; बाल-बाल बची जान #SubahSamachar