पेपर लीक के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन;video

सोनभद्र में समाजवादी छात्र सभा, युवजन सभा, लोहिया वाहिनी और यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पवन पटेल, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बबलू धांगर, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष जयुतेश गौतम और यूथ ब्रिगेड के सत्यम पांडेय ने कहा कि लगातार प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों की मेहनत के बावजूद अभ्यर्थियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे युवाओं में निराशा और असंतोष बढ़ रहा है। सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग और लाठीचार्ज की खबरें चिंताजनक हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 24, 2026, 14:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पेपर लीक के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन;video #SubahSamachar