VIDEO: गेहूं खरीद की धीमी रफ्तार, 47 में से सिर्फ मात्र 18 केंद्र ही हो सके चालू

गेहूं खरीद केंद्र बने 15 दिन से अधिक समय बीत गया, लेकिन सभी केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हुई है। ऐसा इस बार कोई लक्ष्य निर्धारित न होने के कारण हो रहा है। हाल यह है कि जिले के 47 में से मात्र 18 केंद्र पर ही खरीद शुरू हो सकी है। इन पर करीब 119 किसानों का ही गेहूं खरीदा गया है। किसानों का आरोप है कि कई केंद्रों पर बारदाना, सर्वर, नमी मापन यंत्र आदि की व्यवस्था नहीं हैं। इस बार जिले में 47 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए है। इनमें भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का एक, सहकारी संघ (पीसीएफ) के 34 और खाद्य विभाग की विपणन शाख (एफसीएस) के 12 केंद्र हैैं। इनमें से 18 केंद्रों ने शनिवार सुबह तक 119 किसानों से खरीद की है। इनमें से भी सबसे ज्यादा खरीद पीसीएफ ने 74 किसानों से, एफसीआई ने 23 और एफसीएस ने 22 किसान से कुल 477 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। खरीद केंद्रों के इतने दिन बाद भी इतना कम खरीद होने के पीछे का कारण जिले को गेहूं खरीद का कोई लक्ष्य न मिलना सबसे बड़ा कारण है। इससे विभाग और केंद्र प्रभारियों में खरीद को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है, क्योंकि उन्हें कोई लक्ष्य हासिल नहीं करना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 16:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: गेहूं खरीद की धीमी रफ्तार, 47 में से सिर्फ मात्र 18 केंद्र ही हो सके चालू #SubahSamachar