Shimla: राजधानी में बारिश, उमस से मिली राहत
राजधानी शिमला में रविवार को शाम 4 बजे के करीब बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद लोगों और पर्यटकों को उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 1 से 3 जुलाई तक बिलासपुर, सोलन और सिरमौर समेत कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में मानसून के और सक्रिय होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 16:12 IST
Shimla: राजधानी में बारिश, उमस से मिली राहत #SubahSamachar
