Shimla Encroachment Drive: लोअर बाजार में अतिक्रमण पर फिर चला नगर निगम का डंडा, कई तहबाजारियों का सामान जब्त
राजधानी शिमला के लोअर बाजार में बुधवार को नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर सख्त कार्रवाई की। हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में चलाए गए अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वाले कई तहबाजारियों का सामान जब्त किया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम और कुछ तहबाजारियों के बीच बहस भी हुई। हालांकि टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी और नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। नगर निगम अधिकारियों ने लोअर बाजार के दुकानदारों को भी स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दुकान के बाहर सामान रखकर सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का कहना है कि शहर में यातायात और पैदल आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 13:25 IST
Shimla Encroachment Drive: लोअर बाजार में अतिक्रमण पर फिर चला नगर निगम का डंडा, कई तहबाजारियों का सामान जब्त #SubahSamachar
