Shimla News: लक्कड़ बाजार में सार्वजनिक शौचालय पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला
राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक पेड़ नगर निगम के सार्वजनिक शौचालय पर गिर गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गिरे हुए पेड़ को हटाने के लिए कटान कार्य शुरू कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पेड़ लंबे समय से खतरनाक स्थिति में था। उन्होंने इसे हटाने के लिए कई बार संबंधित विभागों को आवेदन भी दिए थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि यह पेड़ किसी व्यस्त समय में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से शहर में ऐसे सभी खतरनाक पेड़ों का सर्वे कर उन्हें समय रहते हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 12:39 IST
Shimla News: लक्कड़ बाजार में सार्वजनिक शौचालय पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला #SubahSamachar
