Shimla Encroachment Drive: लक्कड़ बाजार में मार्किंग के दौरान हंगामा, लोगों और प्रधान के बीच तीखी बहस

नगर निगम शिमला की ओर से शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गुरुवार को लक्कड़ बाजार में कार्रवाई की गई। इस दौरान निगम की टीम ने सड़क किनारे बैठे तहबाजारियों को हटाया और बाजार क्षेत्र में खाली स्थानों की मार्किंग का कार्य शुरू किया। मार्किंग के दौरान बाजार में मौजूद लोगों और बाजार प्रधान के बीच तीखी बहस हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मार्किंग प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताई और प्रधान पर पक्षपात सहित कई अन्य आरोप लगाए। कुछ समय तक माहौल गर्म रहा और लोगों ने अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त की। नगर निगम की टीम ने स्थिति को शांत कराते हुए मार्किंग का कार्य जारी रखा। निगम का कहना है कि अतिक्रमण हटाने और सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से अभियान लगातार चलाया जा रहा है। लक्कड़ बाजार में चल रही इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय व्यापारियों और तहबाजारियों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। लोगों का कहना है कि मार्किंग और स्थान आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि किसी के साथ भेदभाव की स्थिति न बने।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 08:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Shimla Encroachment Drive: लक्कड़ बाजार में मार्किंग के दौरान हंगामा, लोगों और प्रधान के बीच तीखी बहस #SubahSamachar