VIDEO: नैनीझील में दूसरे दिन भी शव मिलने से सनसनी

नैनीझील से लगातार दूसरे दिन शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शनिवार सुबह ऑल सेंट्स कॉलेज कंपाउंड निवासी महेंद्र चौहान (50) का शव झील में उतराता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त करने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार सुबह झील में शव देखा जिसके बाद मल्लीताल कोतवाली पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को झील से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान महेंद्र चौहान के रूप में की। महेंद्र चौहान सफाई कर्मी थे। बेटे ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे उनके पिता शौचालय जाने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने पूरी रात उनकी तलाश की। रिश्तेदारों और परिचितों के साथ संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह उनका शव नैनीझील से मिलने की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। एसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। लगातार दूसरी घटना से चिंता गौरतलब है कि नैनीझील से लगातार दूसरे दिन शव बरामद हुआ है। इससे एक दिन पहले स्थानीय निवासी मनीष शाह का शव भी झील से मिला था। लगातार दो दिनों में झील से दो शव मिलने की घटनाओं से हर कोई हैरान है। पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 20:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: नैनीझील में दूसरे दिन भी शव मिलने से सनसनी #SubahSamachar