पीएनबी में 35 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले से मचा हड़कंप
ग्रेटर नोएडा स्थित ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में 35 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले का मामला सामने आने के बाद खाताधारकों की परेशानी बढ़ गई है। अपने खातों में जमा रकम की जानकारी लेने के लिए लोग सुबह से ही बैंक पहुंच रहे हैं। कोई पासबुक में एंट्री कराने के लिए कतार में लगा है तो कोई खाते में बची पूंजी निकालने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, कई खाताधारकों का आरोप है कि उन्हें अपनी जमा रकम के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रकम नहीं मिलने से परेशान कुछ खाताधारकों ने बैंक परिसर में धरना भी शुरू कर दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 10:00 IST
पीएनबी में 35 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले से मचा हड़कंप #SubahSamachar
