गणेश पंडाल में उपद्रव: शराब के नशे में दो युवकों ने मचाया उत्पाद, चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कुरदा के कबीर चौक में सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के द्वारा बैठाए गए पंडाल में शराब के नशे में दो युवकों ने उपद्रव मचाया है। पंडाल के अंदर पूजा सामग्री और ध्वनि यंत्र की तोड़फोड़ की है। गांव में गहमा गहमी की होने पर पुलिस टीम पहुंची है,घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे को असमाजिक तत्व के दो युवक बीरेंद्र बंजारे और मंजू लाल मिरि शराब के नशे में धूत होकर पंडाल के पास पहुंचे। वहां रखे पूजा सामग्री व ध्वनि यंत्र की तोड़फोड़ करते हुए गाली गलौज भी की गई। वही समिति के लोगो ने आसपास में मिलकर मामला सुलझाकर दोनों को वहां से भेज दिया। इसकी बात को लेकर रंजिश रखने लगे। इस बीच अमर दास महंत का पिता राजू दास महंत काम के लिए जा रहा था तभी दोनों युवकों ने उसे रास्ते में रोका और उसके साथ मारपीट कर मोबाईल को तोड़ना पैसे की लूट की हैं। घटना की जानकारी मिलने पर चांपा थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला मामला शांत कराया गया। एसडीओपी यदुमणि सिदार ने कहा कि पीड़ित राजू दास महंत के बताए गए अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की गई है,मामले में दो युवकों बीरेंद्र बंजारे और मंजू लाल मिरि को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 30, 2025, 15:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गणेश पंडाल में उपद्रव: शराब के नशे में दो युवकों ने मचाया उत्पाद, चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज #SubahSamachar