रायबरेली में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई टीईटी परीक्षा
रायबरेली में टीईटी परीक्षा के दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई। पेपर ठीक आया तो अभ्यर्थियों के चेहरे खिले दिखे। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा हुई। शहर में जीआईसी, जीजीआईसी, लाल ऋषि कन्या इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, वैदिक इंटर कॉलेज, आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों महराजगंज, खागीपुर सड़वा, गंगागंज, हरचंदपुर, देदौर, मुंशीगंज, राही, घुरवारा में भी केंद्र बनाए गए। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने नकलविहीन, पारदर्शी एवं सकुशल परीक्षा कराने के लिए कई केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, यातायात व्यवस्था के बारे में जाना।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 16:57 IST
रायबरेली में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई टीईटी परीक्षा #SubahSamachar
