राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस को बीजेपी से देशभक्ति का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं
फतेहाबाद। राम सेवा समिति धर्मशाला में वीरवार को कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पहुंचे और उनके द्वारा फतेहाबाद, रतिया और टोहाना की अलग-अलग मीटिंगों का आयोजन करके कार्यकर्ताओं से कांग्रेस संगठन को लेकर फीडबैक लिया गया और उनसे सुझाव मांगे गए। मीडिया से बातचीत करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के द्वारा जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की फीडबैक को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। वह अब तक 15 जिलें में जाकर फीडबैक ले चुके है। उन्होंने कहा कि बीजेपी मुद्दों को भड़काने का प्रयास करती है। लेकिन अब देश की जनता सारा खेल समझ चुकी है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर बोलते हुए राव नरेंद्र ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द कर्मचारियों से बातचीत करनी चाहिए और हड़ताल को खत्म करवाना चाहिए। ताकि शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था बहाल हो सके। वहीं, वंदे मातरम को लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों पर राव नरेंद्र ने कहा कि कांग्रेस को बीजेपी से देशभक्ति का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए शहादतें दी है उसे वक्त बीजेपी कहा थी यह सबको पता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 20, 2026, 12:56 IST
राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस को बीजेपी से देशभक्ति का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं #SubahSamachar
