राम मंदिर दान चोरी मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन भवन पर उठ रहे सवाल

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दर्ज कराए गए दान अनियमितता मामले में आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन भवन को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। टीम को भवन से संबंधित दस्तावेज मिले, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पड़ताल की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दो मंजिला भवन का कुल क्षेत्रफल लगभग 1032 वर्गफुट है। बताया गया कि वर्ष 2025 में यह भूमि लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम बैनामा कराई गई थी, जबकि फरवरी 2026 से भवन का निर्माण कार्य ठेके पर कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य लगातार जारी है और भवन की गुणवत्ता को देखते हुए इस पर 30 से 40 लाख रुपये तक खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि लगभग 15 हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले व्यक्ति की ओर से इतनी कम अवधि में इस स्तर का निर्माण कराया जाना जांच का विषय हो सकता है। शुक्रवार को श्री राम जन्मभूमि में दान पेटिका में चोरी के आरोप में गिरफ्तार आठों आरोपियों को जेल भेजा गया था। उन्हें सोमवार को दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 11:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


राम मंदिर दान चोरी मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन भवन पर उठ रहे सवाल #SubahSamachar