VIDEO: माल ढुलाई से रेल मंडल ने जून में कमाए 30.97 करोड़

आगरा रेल मंडल ने जून 2026 में माल परिवहन से 30.97 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यह उपलब्धि 1 से 30 जून के बीच विभिन्न विभागों के समन्वय से हासिल हुई।जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि बाद स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से 70 पेट्रोलियम रैक लोड की गईं। इनसे 26.35 करोड़ का सर्वाधिक राजस्व मिला। बीओसी, बाद से बिटुमेन की एक रैक से 5.72 लाख की आय हुई। आईसीडीवाई से 17 कंटेनर रैक लोड कर 1.10 करोड़ रुपये मिले। रुनकता, यमुना ब्रिज, गोविंदगढ़ और मथुरा जंक्शन से भी माल ढुलाई हुई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 17:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: माल ढुलाई से रेल मंडल ने जून में कमाए 30.97 करोड़ #SubahSamachar