शराब की दुकान को लेकर प्रदर्शन, ग्रामीणों ने की ये मांग
कुशीनगर जिले के ठाढ़ीभार गांव में लाइब्रेरी के पास सरकारी शराब की दुकान संचालित होने के विरोध में गांव वालों ने मंगलवार को धरना दिया। गांव वालों का आरोप है कि विरोध के बावजूद लाइब्रेरी के पास शराब की दुकानें खोल दी गई है। इससे पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव वालों ने चेतावनी दिया है कि अगर शराब की दुकान नहीं हटी तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 16:27 IST
शराब की दुकान को लेकर प्रदर्शन, ग्रामीणों ने की ये मांग #SubahSamachar
