चक्की खड्ड में अवैध खनन पर हाईकोर्ट में याचिका, माइनिंग विभाग पर मिलीभगत का आरोप

जिले के वॉर्ड नंबर 12 बेदी बजरी कंपनी भदरोया और मामून क्षेत्र में पड़ते चक्की खड्ड में चल रहे खनन से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जांच लिए एक याचिका दायर की है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक माइनिंग विभाग ही सरकारी नियमों को ताक पर रख यह खनन करवा रहा है। जबकि लोगों ने इस खनन से रोजाना भरने वाले टिप्पर और खोदाई करने वाली पोकलेन मशीनों की वीडियो और फोटोग्राफी कर सोशल मीडिया के जरिए वायरल की है। याचिका दायर करने वालों में कुल 14 लोगों के हस्ताक्षर है। याचिका में क्षेत्र के माइनिंग विभाग अधिकारी एसडीओ की मिलीभगत का जिक्र किया गया है। स्थानीय निवासी और भाजपा नेता योगेश ठाकुर ने कहा कि माइनिंग विभाग नेशनल हाइवे से मात्र चंद मीटर की दूरी पर अवैध खनन करवा रहा है। जबकि खोदाई करने वाले लोगों से जब पूछा जाता है कि आपके पास किसी भी तरह की मंजूरी है तो वे टाल मटोल करते हुए हां में जवाब देते हैं। लेकिन, मंजूरी संबंधी कोई ठोस दस्तावेज नहीं दिखाते। पिछले करीब डेढ माह से अवैध खनन का धंधा जोरों पर है। उनका आरोप है कि यह अवैध खनन कोई ओर नहीं बल्कि माइनिंग विभाग के अधिकारी ही करवा रहे हैं। चक्की खड्ड से मटीरियल निकाल डमटाल और नंगलभूर क्षेत्र में चल रहे क्रशरों पर इसे बेचा जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 16:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


चक्की खड्ड में अवैध खनन पर हाईकोर्ट में याचिका, माइनिंग विभाग पर मिलीभगत का आरोप #SubahSamachar