VIDEO: फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड ट्रक, चालक गंभीर घायल

मथुरा के छाता में राजमार्ग-19 पर स्थित छाता कस्बे की नई तहसील के सामने शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के कारण कॉटन (रुई) से लदा एक ओवरलोड ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि परिचालक बाल-बाल बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक सरमन सिंह पंजाब से नागपुर की ओर कॉटन लेकर जा रहा था। रात्रि करीब 2:00 बजे जैसे ही ट्रक छाता फ्लाईओवर पर पहुँचा, वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। ट्रक में अत्यधिक माल लदा होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। परिचालक निशांत ने बताया कि चालक को गंभीर चोटें आई हैं। आनन-फानन में घायल चालक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से हटवाने में लगी है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 12:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड ट्रक, चालक गंभीर घायल #SubahSamachar