VIDEO: साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 थानों की पुलिस ने तीन गांवों में चलाया सर्च ऑपरेशन; 50 से अधिक पकड़े

मथुरा के थाना शेरगढ़ के गांव बाबूगढ़, जंघावली और विषमभरा में साइबर अपराधियों के विरुद्ध सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुबह चार बजे चलाए गए ऑपरेशन में पुलिस ने करीब 50 से अधिक साइबर अपराध की गतिविधियों में शामिल अपराधियों को पकड़ा है। 10 थानों की पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाना शेरगढ़ लाई है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मौके पर एसपी देहात सुरेश चंद रावत समेत अन्य अधिकारी माैजूद हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 11:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 थानों की पुलिस ने तीन गांवों में चलाया सर्च ऑपरेशन; 50 से अधिक पकड़े #SubahSamachar