स्कूलों में धरातल पर कार्य हुए कि नहीं, अधिकारी जांचेंगे हकीकत, 19 बिंदुओं पर होगी जांच
चारों ब्लॉक के 511 परिषदीय स्कूलों में कराए गए कायाकल्प कार्यों की वास्तविक स्थिति परखने के लिए 20 से अधिक अधिकारियों की फौज स्कूलों में जाएगी। जांच के दौरान स्कूलों में कराए गए विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं का मूल्यांकन 19 निर्धारित बिंदुओं के आधार पर किया जाएगा। अधिकारियों को धरातल पर पहुंचकर स्कूलों की स्थिति जाननी होगी। अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर जिलाधिकारी को सौंपनी होगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 17:19 IST
स्कूलों में धरातल पर कार्य हुए कि नहीं, अधिकारी जांचेंगे हकीकत, 19 बिंदुओं पर होगी जांच #SubahSamachar
