चंडीगढ़ में नॉर्थ जोन कैश प्राइज बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज से आगाज
चंडीगढ़ सेक्टर-38 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार से दूसरी नॉर्थ जोन कैश प्राइज बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में करीब 800 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में अपने कौशल का प्रदर्शन करने जुटे हैं। सभी मैच बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) से मान्यता प्राप्त अंपायरों की निगरानी में खेले जा रहे है। टूर्नामेंट में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग के लड़के और लड़कियों के एकल मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में लड़कों और लड़कियों की युगल स्पर्धाएं हो रही है। इस प्रतियोगिता की विशेषता यह है कि मुकाबले बीएआई की नई स्कोरिंग प्रणाली के अनुसार खेले जा रहे है। नए नियमों के तहत मैच बेस्ट ऑफ थ्री गेम्स खेले जा रहे है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 10:25 IST
चंडीगढ़ में नॉर्थ जोन कैश प्राइज बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज से आगाज #SubahSamachar
