Video: नाइन ए साइड ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, हार्मेंस क्लब ने दर्ज की जीत
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित नाइन ए साइड ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक पार्वती दास, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन मुकाबला हार्मेंस फुटबॉल क्लब और एलिफैंट फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक और उतार-चढ़ाव भरे इस मैच में हार्मेंस फुटबॉल क्लब ने शानदार खेल दिखाते हुए 5-3 से जीत दर्ज की। टीम के खिलाड़ी रोहित दानू ने मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार तीन गोल दागे और अपनी हैट्रिक पूरी कर टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई। मैच में मुख्य रेफरी की भूमिका महिपाल गढ़िया ने निभाई, जबकि लाइनमैन के रूप में शिवम साह और स्वप्निल साह रहे। मैच ऑफिशियल का दायित्व विजय रावत ने संभाला। इस मौके पर विवेक साह, दीपक गढ़िया, संजय नेगी, राहुल साह, शुभम साह आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 20:09 IST
Video: नाइन ए साइड ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, हार्मेंस क्लब ने दर्ज की जीत #SubahSamachar
