Sirmour News: सफाई कर्मियों और सब्जी विक्रेताओं का विवाद सुलझाने की मांग, पार्षदों ने डीसी से की हस्तक्षेप की अपील
नाहन शहर में सफाई कर्मियों और सब्जी विक्रेताओं के बीच चल रहे विवाद का असर अब सफाई व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। इस मामले को लेकर वार्ड नंबर-4 की पार्षद पूजा तोमर और वार्ड नंबर-5 की पार्षद सीमा अत्री ने उपायुक्त सिरमौर से मुलाकात कर जल्द हस्तक्षेप की मांग की। पार्षद पूजा तोमर ने बताया कि दोनों पार्षदों ने उपायुक्त को अवगत कराया कि विवाद के चलते शहर में रविवार को सफाई कार्य प्रभावित रहा, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर दोनों पक्षों के बीच समाधान निकालने की अपील की, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था जल्द सामान्य हो सके। पार्षदों ने नगर परिषद से जुड़े अन्य मुद्दों का भी उल्लेख करते हुए उपायुक्त से नगर परिषद का जनरल हाउस शीघ्र बुलाने की मांग की। उनका कहना है कि लंबित जनहित के कई मुद्दों पर चर्चा और निर्णय के लिए बैठक जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द हस्तक्षेप कर विवाद का समाधान निकालेगा, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 16:19 IST
Sirmour News: सफाई कर्मियों और सब्जी विक्रेताओं का विवाद सुलझाने की मांग, पार्षदों ने डीसी से की हस्तक्षेप की अपील #SubahSamachar
