Sirmour: नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा का अभिनंदन, विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित

नगर परिषद नाहन के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा के सम्मान में रविवार को युवा वाल्मीकि समाज की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिरमौर, सोलन और शिमला से आए वाल्मीकि, रविदास और बंगाली समुदाय के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें सम्मानित किया। समारोह में सोलन और शिमला से आए वाल्मीकि समाज के पार्षद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान एक दर्जन से अधिक संगठनों ने प्रदीप सहोत्रा को स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र भेंट कर बधाई दी। युवा वाल्मीकि समाज के सदस्य एवं कार्यक्रम आयोजक राकेश पाहवा ने कहा कि नगर परिषद नाहन के उपाध्यक्ष पद तक पहुंचना समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदीप सहोत्रा समाज के साथ-साथ पूरे नाहन शहर के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदीप सहोत्रा ने सभी संगठनों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे सभी वर्गों को साथ लेकर नगर के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नाहन कभी अपनी स्वच्छता और साफ-सुथरी व्यवस्था के लिए जाना जाता था। शहर की उस पहचान को फिर से स्थापित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने के मुद्दे को भी प्राथमिकता से उठाने का आश्वासन दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 15:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Sirmour: नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा का अभिनंदन, विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित #SubahSamachar