Sirmour: भवन की जाली में फंसे बंदर के बच्चे का युवक ने किया रेस्क्यू
नाहन शहर के नया बाजार स्थित फाउंडरी के जर्जर भवन की लोहे की जाली में बंदर का एक बच्चा बुरी तरह फंस गया। घटना के बाद मौके पर बंदरों का झुंड जमा हो गया। अपने बच्चे को जाली में फंसा देख उसकी मां लगातार बेचैन और आक्रामक नजर आई। बंदरों के शोर से आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। जाली में फंसे रहने के कारण बंदर का बच्चा रगड़ लगने से घायल भी हो गया। भवन की ऊंचाई अधिक होने के कारण राहगीर उसे सुरक्षित बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा सके। काफी देर तक बंदर का बच्चा जाली में ही फंसा रहा। इसके बाद नया बाजार निवासी युवक मनीष उर्फ हैप्पी ने जान जोखिम में डालकर बंदर के बच्चे को बचाने का निर्णय लिया। मौके पर बड़ी संख्या में बंदरों की मौजूदगी के बावजूद वह सीढ़ी के सहारे भवन तक पहुंचा और जाली काटकर बंदर के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक के इस साहसिक प्रयास से बंदर के बच्चे की जान बच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मनीष उर्फ हैप्पी की हिम्मत और मानवता की भावना की सराहना की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 13:44 IST
Sirmour: भवन की जाली में फंसे बंदर के बच्चे का युवक ने किया रेस्क्यू #SubahSamachar
