ममदोट में बिजली की हाईवोल्टेज तार से टकराई मिक्सर मशीन, चालक की मौत
ट्रक यूनियन व नहर के नजदीक बिजली की हाईवोल्टेज तार से सीमेंट-कंकरीट मिक्सर मशीन के टकराने से चालक की मौत हो गई। मशीन की ऊंचाई बहुत थी, जिस कारण तार से टकरा गई। जानकारी के अनुसार गुरमीत सिंह वासी मुदकी मिक्सर मशीन लेकर ट्रक यूनियन व नहर के पास से जा रहा था। हाईवोल्टेज तारें सड़क के ऊपर से गुजर रही थी। मशीन की ऊंचाई ज्यादा होने के चलते तारों से टकराते ही करंट आ गया। चालक बुरी तरह झुलस गया और मौत हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 06, 2026, 08:30 IST
ममदोट में बिजली की हाईवोल्टेज तार से टकराई मिक्सर मशीन, चालक की मौत #SubahSamachar
