Meerut: कलश यात्रा के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, मां काली व राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा
मेरठ के दौराला क्षेत्र के रुहासा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मां काली एवं राम दरबार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा और भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जबकि विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 17:09 IST
Meerut: कलश यात्रा के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, मां काली व राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा #SubahSamachar
