Mandi: शिकारियों के हमले से बचकर नदी में कूदा था मादा बारहसिंगा, ग्रामीणों ने बचाया; लेकिन फिर भी हो गई मौत
बालीचौकी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम स्थानीय लोगों की बहादुरी और सतर्कता से एक घायल मादा बारहसिंगा को तीर्थन नदी के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि बारहसिंगा जान बचाने के लिए नदी किनारे भागता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग बंजार को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के गार्ड और मंगलौर निवासी पशुपालन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पशुपालन विभाग के कर्मचारी भूपेंद्र शर्मा और उनके साथियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बारहसिंगा को नदी से बाहर निकाला और उसे वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह दुर्लभ प्रजाति का बारहसिंगा लगभग दो माह पहले थाची क्षेत्र में देखा गया था, जो करीब दस किलोमीटर का सफर तय कर भूराह के आसपास पहुंच गया। बारहसिंगा सुरक्षित स्थान की ओर भाग रही थी, लेकिन तेज बहाव में बहने से पहले ग्रामीणों ने इसे बचा लिया। लेकिन बचाने के बावजूद भी इसकी मौत हो गई। वहीं, आरओ बंजार संजना देवी ने कहा कि बीते मंगलवार रात 12 बजे उसकी मौत हो गई। हालांकि डॉक्टरों ने उसे बचाने की बड़ी कोशिश की, लेकिन नहीं बचा पाए। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 12:08 IST
Mandi: शिकारियों के हमले से बचकर नदी में कूदा था मादा बारहसिंगा, ग्रामीणों ने बचाया; लेकिन फिर भी हो गई मौत #SubahSamachar
